राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महदल्ली चक में दो महिलाओं के बीच में हो रही तू-तू, मैं-मैं में एक की मौत हृदयाघात से हो गई। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है। इसी बीच गांव के लोगों में चर्चा हुआ कि मारपीट में उक्त महिला की हत्या कर दी गई है। यह खबर जैसे ही नयागांव पुलिस को मिली पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या की बात से साफ इंकार किया है। नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि किसी बात को लेकर अगल-बगल के दो परिवारों में झगड़ा हो रहा था। इसी क्रम में वहां के हरेंद्र बैठा उर्फ हरि बैठा की पत्नी कांति देवी 55 वर्ष का अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें कहीं कोई हत्या की बात नहीं है। मृतका के पति लगभग 20 वर्षों से कहीं बाहर ही रहता है और वहीं उसने दूसरी शादी भी कर ली है। पहली पत्नी से दो लड़के हैं, जबकि दूसरी पत्नी से भी उसके संतान है। यहां उसकी पत्नी अकेले रहती थी। अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हुआ करते थे। इसी दौरान शनिवार की रात ह्रदय घात से उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पुत्र बाहर से घर के लिए चल दिए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग