राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शाहनेवाजपुर गांव में एक पुत्र ने अपने ही पिता और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति शाहनेवाजपुर गांव निवासी इद्रीश मियां व उनका पुत्र नसरुद्दीन मियां है। जिसका प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। इस संबंध में घायल इद्रीश मियां ने स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें अपने ही पुत्रों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग