राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद किया है। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।मामला थाना क्षेत्र के सहाजितपुर बाजार का है। एसआई उदय शंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि सूचना मिली कि स्थानीय चन्दन चौधरी उर्फ लालू कुमार अपने घर के पास शराब की विक्री कर रहा है।जिसपर तत्काल छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस गाड़ी को देख चन्दन चौधरी अपने हाथ में बोरी लेकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया तो बोरी फेंककर भाग गया। फेंकी गई बोरी की तलाशी ली गई तो 20 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग