छपरा(सारण)। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीम राव अम्बेडकर का 66वां महापरिनिर्वाण दिवस अंबेडकर स्मारक स्थल पर अजीत मांझी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में बाबासाहब के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबासाहब के संपूर्ण जीवन से संघर्षशील बनने, शिक्षा ग्रहण करने तथा सांगठनिक एका बनाए रखने की तो उनके महापरिनिर्वाण से बोधिसत्व की सीख लेने की बातें कही। और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के निर्माण में सहयोग करने की अपील भी हुई। भारत देश को उनके सपनो का भारत बनाने के लिए संविधान की आत्मा कहे जाने वाले प्रस्तावना को अक्षरशः लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्मारक स्थल पर बहुजन साहित्य से जुड़ी पुस्तकों का एक स्टॉल भी लगाया गया, जहां से लोगों ने खरीददारी की। बहुजन नायकों से संबंधित नव वर्ष कैलेंडर, हिंदी वर्णमाला तथा अंग्रेजी के अल्फाबेट्स की किताबें इसके आकर्षण के केंद्र में रहीं। बाबासाहब की सचित्र जीवनी, राहुल सांकृत्यायन की बोल्गा से गंगा तथा गौतम बुद्ध की जीवनी आदि पुस्तकें भी खरीदी गई। इस मौके पर अनिल कुमार मांझी, चन्द्रशेखर कुमार, विनोद राजा चौधरी, कुसुम रानी, लक्ष्मण मांझी, शंभू मांझी, मुकेश कुमार दास, रंजीत मांझी, रामलाल मांझी, शिवनाथ राम, संजय बैठा, विंदा राम, रवि कुमार किरण, हवलदार मांझी, शैलेंद्र बहादुर, डॉ मेराज आलम आदि ने संबोधित किया। व्यास मांझी, चंद्रमा मांझी, प्यारचंद राम, संजय राम, मुन्ना भगत, योगेंद्र मांझी, शैलेंद्र मांझी, जमादार राम, कन्हैया राम, जमीरुद्दीन अंसारी, रविन्द्र कुमार ठाकुर, सुपेंद्र नाथ चौधरी, गणेश चौधरी सहित सैंकड़ों को संख्या में लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग