- 8 दिसम्बर को हो रही अधिवेशन में बनेगी राष्टीय आंदोलन की रणनीति
छपरा(सारण): आगामी 8 दिसम्बर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शिक्षक कर्मचारियों के पुरानी पेंशन हेतु राष्टीय अधिवेशन में बिहार से भी शिक्षक कर्मचारियों का जत्था बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू के नेतृत्व में मंगलवार सुपर फास्ट बैशाली ट्रेन रवाना हुआ। इस अवसर पर मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गुड्डू ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई संबैधानिक है। इस दिशा में पूरे देश से शिक्षक कर्मचारियों की आवाज गूंज रही है ।साथ ही उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह राष्टीय अधिवेशन हो रहा है। जिसमे केंद्र सरकार की दोहरी आर्थिक नीति के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी। अगर समय रहते केंद्र की सरकार पुरानी पेंशन लागू नही करती है तो आने वाले चुनावी वर्ष में शिक्षक कर्मचारियों के आक्रोश सरकार को झेलना पड़ेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग