- मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का है
- झगड़ा का कारण पिता द्वारा बेईमानी करने की बात बताई गई है
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने ही पट्टीदार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ का है। पीड़ित रघुवंश ओझा ने मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बलिराम ओझा एवं आयुष ओझा को नामजद करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने झगड़ा का कारण बताया है कि मेरे पिताजी बेईमानी करते हुए जमीन- जायदाद बेंचकर कर अपने अन्य पुत्रों के नाम करना चाहते है। जिसका विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग