राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मोरियां में मंगलवार की रात चोरों ने एक टावर से 3 लाख रुपए की बैट्री चुरा ली। बुधवार की सुबह जब बिजली कट होने के बाद साइड डाउन हुआ, तब विभाग के कर्मियों को बैट्री चोरी होने का पता चला। चोरों ने बैट्री के मोटे केबल तार को काटकर 48 पीस बैट्रियों की चोरी की है। घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग