छपरा (सारण)। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीधी टक्कर में आप की प्रचंड जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल के बीच ही होगा।ये बातें दिल्ली एमसीडी के चुनाव में आप को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने कहा। उन्होंनेे कहा कि बिगत पंद्रह वर्षों से दिल्ली एमसीडी पर भाजपा का एकछत्र राज था।इस दरम्यान एमसीडी में ब्याप्त भ्रष्टाचार और गंदगी से लोग बेहाल थे।वोटरों ने केजरीवाल पर एक बार फिर विश्वास कर आप के हवाले एमसीडी कर दिया है जिसका आने वाले समय में लाभ मिलना निश्चित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग