छपरा (सारण)। महाराजगंज, लोकसभा क्षेत्र से सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बिहार विधानसभा के कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर सबसे पहले कुढ़नी की समझदार जनता और भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को अपनी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह जीत बिहार के महागठबंधन सरकार के अंत की शुरुआत है तथा इस जीत ने विरोधियों के सामने भाजपा की अपनी ताकत का भी एहसास कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुढ़नी की जनता का सूझ-बूझ से किया गया मतदान का परिणाम है। यह भी बताता है कि कुढ़नी की जनता बिहार के महागठबंधन की सरकार के कुकृत्य को समझ गई है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के विभिन्न योजनाओं पर अपनी मुहर लगाते हुए बिहार में भाजपा को अपना भविष्य सवांरने और सुरक्षित करने के लिए, आगे बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है। अन्त में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के विजयी प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता को हृदय से बधाई और शुभकानायें देते हुए कहा है कि बिहार में पिछले महीने और इस महीने कुल तीन उप चुनाव हुए। जिसमें दो भाजपा ने जीती और एक किसी व्यक्ति ने अपने व्यक्तिवादी छवि के आधार पर चुनाव जीता। अगर वह व्यक्तिवाद उस चुनाव क्षेत्र में नहीं होता तो उस क्षेत्र से भी भाजपा की जीत निश्चित्त रूप से होती। महागठबंधन का दल चुनाव नहीं जीतता। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के द्वारा यह प्रतिक्रिया भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल के द्वारा एक प्रेस नोट प्रसारित कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग