राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भटगाई दक्षिण टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक आयोजित श्रीराम कथा सह हनुमज्जयन्ती समारोह को लेकर गुरुवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कथा और यज्ञ के सफल संचालन के लिए चर्चा की गई। बैठक में वृंदावन से आए रासलीला मंडली द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही साथ वाराणसी के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य मधुकर जी महाराज के श्रीमुख से राम कथा प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजन होगा। बैठक में सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, जिला परिषद प्रतिनिधि राहुल सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनविर कुमार सिंह विक्कू, नारायणपुर मुखिया अमित सिंह, भटगाई मुखिया ओमप्रकाश राम, बीडीसी प्रतिनिधि वीरेन्द्र राम, समिति के सदस्य संजीव कुमार चौबे, मनोज कुमार सिंह, डॉ दिलीप कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, दिलीप सिंह, रजनीश कपूर, रंधिर कुमार, सुधीर तिवारी, नितेश सिंह, समेत अन्य सदस्य व लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग