राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के पूरब स्थित सोनिया गांव के रेलवे ढाला पर सड़क पार करती एक किशोरी अप ट्रेक से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आते ही उसकी कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोरी स्थानीय गांव व आसपास की बतायी जाती है। वही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुची उससे पहले ही उक्त मृतिका के परिजन किशोरी के मृत शव को उठा ले गए। मालूम हो कि सोनिया गांव के समीप रेल हल्का टर्निंग मोसन में गुजरती है। जिसे किशोरी को नजर नही आई। जैसे ही किशोरी रेलवे फाटक पार करना चाही उसी दरम्यान ट्रेन की चपेट में आ गयी। मृत किशोरी सोनिया गांव की रामायण राय की ग्यारह बर्षीय पुत्री रागनी कुमारी बतायी जाती है। पुत्री के अनाचक दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। वही गांव वालों से गेट मैन ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार व हॉर्न से पहले किशोरी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन किशोरी अनसुनी रूप से ट्रेक पर आ गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग