राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएस-73 मुख्य सड़क पर गुरुवार को नेवारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आशा खैरा गांव निवासी मोहम्मद अंसारी के 60 वर्षीय पत्नी जैनुल खातून बताई गई है। बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक से मढ़ौरा जा रही थी तभी एसएच-73 मुख्य सड़क पर नेवारी गांव के समीप के पटना की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बस ने उनके बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे महिला व उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ठोकर मारकर बस भागने में सफल रही। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग