राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अफजलपुर गांव के सुमित्रा देवी, एवं कुंती देवी, तथा आकुचक गांव के अमरेंद्र राम शामिल हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद आकुचक के अमेन्द्र राम को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग