राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नंदनपुर बाजार स्थित त्रिदेव मंदिर के परिसर में गुरुवार को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। त्रिदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में आधा दर्जन गांव के सैकड़ो महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कलश यात्रा सह शोभायात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर नंदनपुर ग्राम स्थित डबरा नदी छठ घाट पर सुमन पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भारी किया गया। पुनः शोभा यात्रा डबरा नदी से यज्ञ स्थल को पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कई गांव के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा गरीब व असहाय महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण भी किया गया। मौके पर राकेश कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, शिक्षक शशि सिंह, यशवंत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, शत्रुघ्न सिंह, स्थानीय मुखिया तारकेश्वर सिंह, अशोक यादव समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी