राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव में 5 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को तरैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज सानी खराटी गांव के इंद्रदेव महतो का पुत्र उपेंद्र महतो तथा मेघनाथ महतो है। जिसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था। जिन्हें बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पेशी के लिए गुरुवार को छपरा कोर्ट भेज दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग