अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर व संन्यॎसी उच्च विद्यालय कोपा सम्होता के खेल मैदानो में गुरुवार और शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जलालपुर मे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उपेंद्र सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी अंजू , पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें अंडर 14 में रानी खातून उत्क्रमित मध्य विद्यालय साधपुर बल्ली, बालकों में मितांशु कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकटा सबसे तेज धावक बने। अंडर-17 में संजना कुमारी व प्रशांत सिंह राम जानकी साधपुर बल्ली विजेता बने। अंडर-17 में लॉन्ग जंप में विश्वजीत पांडेय,अंडर 14 मे अभिनीश कुमार विजयी रहे। वहीं हाई जंप में अंडर फोर्टीन मे मनीषा प्रवीण प्रथम रही। 800 मीटर दौड़ में अर्जुन कुमार प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में अंडर-17 में मीनाक्षी कुमारी मध्य गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपा प्रथम रही। वही अंडर फोर्टीन में नेहा यादव मध्य विद्यालय अशोक नगर प्रथम रही |60 मीटर दौड़ में रोशनी कुमारी प्रथम रही। अंडर 14 में छोटू कुमार उंची कूद मे प्रथम रहा। शाट पुट मे नाविद रजा, राजकीय सर्वोदय उच्च विद्यालय बंगरा विजेता बना। वहीं मोहिनी कुमारी राजकीय सर्वोदय उच्च विद्यालय बंगरा विजेता बनी। वहीं शुक्रवार को सम्होता स्थित संन्यासी उच्च विद्यालय के परिसर मे कबड्डी तथा अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। सभी विजेताओ को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी अंजू व बी पी आर ओ व बी ईओ ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक के रूप में जिला के निर्णायक अमित सौरभ, पंकज कश्यप, सुजीत कुमार, डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, मृणाल आनंद, मनीष कुमार, प्रशांत दुबे, कृष्णा प्रसाद, उत्तम प्रसाद, त्र्यंबकेश्वर नारायण, सुरेश प्रसाद सिंह थे। संचालन अखिलेश्वर पांडेय ने किया। मौके पर अशोक कुमार मोहम्मद नसीम, अशोक पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह उमेश तिवारी, प एच एम प्रभुनाथ यादव, दिलीप कुमार सिंह, गोपेश पांडेय, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार सागर, अनूप कुमार वर्मा सवलिया पंडित, डॉ प्रदीप कुमार उपस्थित थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी