छपरा(सारण)। पुलिस द्वारा बढ़ते हुए सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगो में सतर्कता एवं जागरूकता के दृष्टिकोण से जिला के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोष कुमार, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को यातायात संबंधि नियमों का पालन करने/कराने हेतु शपथ दिलाया गया तथा इसके अतिरिक्त जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अंचल पुलिस पुलिस निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक(रक्षित), पुलिस केन्द्र, सारण द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगो में सतर्कता एवं जागरूकता के दृष्टिकोण से अपने-अपने कार्योलयो/प्रतिष्ठानों/थाना एवं पुलिस केन्द्र में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को यातायात संबंधि नियमों का पालन करने/कराने हेतु शपथ दिलाया गया।
जिला के सभी जनों के अपील है कि वे स्वंय जागरूक होकर सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात संबंधित सभी नियमों का पालन करे तथा अपने परिजनों व आस-पास के लोगो को भी यातायात संबंधित नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक करें।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग