राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। दैनिक समाज जागरण,सारण,मशरक नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर- शोर से शुरू हो गई है मशरक प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, पार्षद पद के लगभग सभी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मौके पर बीडीओ मो आसिफ और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहें। सभी को चुनाव संबंधित गठित कोषांग के कर्मियों द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मशरक में नगर पंचायत का चुनाव दूसरे चरण में 28 दिसम्बर को होना है और मतगणना 30 दिसम्बर को होना है। सभी आदर्श आचार संहिता का सही पालन करेंगे। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के निर्देश पर अभ्यर्थियों की बैठक बुलाकर सभी को चुनाव संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई साथ ही चुनाव के गाइड लाइन की भी सभी को जानकारी दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग