राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआइ अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि सूचना मिली कि गवन्द्री गांव निवासी वकील महतो अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जब पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया तो वकील महतो भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया। वकील महतो काफी मात्रा में शराब भी पीए हुए था। वहीं उसके घर के अंदर से एक प्लास्टिक के गैलन में पांच लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को शनिवार को छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग