राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बारात आये एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति मसरख थाना क्षेत्र के बहरौली कोठी निवासी संदीप कुमार शर्मा ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि वह तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बारात आये हुए थे।अपनी पैशन प्रो बाइक आनंदी शर्मा के दरवाजे पर खड़ी कर खाना खाने चला गए, वापस लौटा तो बाइक नहीं थी। अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग