राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन धंधेबाज समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एकमा पुलिस ने जामनी अमनौर व विशुनपुरा कला गांवों में छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान जामनी अमनौर गांव के फूलमती देवी व विशुनपुरा कला गांव के धीरज कुमार सिंह के अलावा दो पियक्कड़ों विन्दालाल रामपुर गांव के रमेश महतो व नागेन्द्र महतो को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर रसूलपुर थाने की पुलिस ने रसूलपुर बाजार से दो लीटर अवैध देशी शराब के साथ धंधेबाज संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग