राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। ठंढ बढ़ने के साथ ही रिविलगंज थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल छीनतयी एवं राहजनी की घटनाओं में हुई वृद्धि के बाद हरकत में पुलिस ने संभावित ठिकानों लगातार छापेमारी कर चार पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए संदिग्धों के सुचना के आधार पर पुलिस आगे भी छापामारी करने में जुटी है। हलांकि इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ रिविलगंज थाना की पुलिस शनिवार एवं रविवार को रिविलगंज बाजार के आसपास क्षेत्र के विभिन्न गांवों- मुहल्लों से छीनतयी एवं राहजनी की घटना में शामिल चार- पांच संदिग्धों के साथ चोरी की करीब आधा दर्जन मोटर साइकिल तथा अन्य समान बरामद किया है। विदित हो कि इधर के दिनों में थाना क्षेत्र के एनएच- 531,एनएच -19 सहित गांवई सड़कों एवं सुनसान इलाकों में छिनतयी की घटना काफी बढ़ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग