राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शनिवार को एकमा व रसूलपुर थाना परिसरों में अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एकमा व रसूलपुर थाने में भूमि से संबंधित तीन नयी शिकायतें आयीं। जिसका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इस मौके पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, सीआई योगेंद्र पासवान सहित क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी व संबंधित कर्मी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग