राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। संगीतमय श्रीराम कथा महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। महा यज्ञ के पूर्व संध्या में रविवार को एक जागरूकता बैठक की गई। यह बैठक रविवार को तरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायत व विभिन्न गांव में बाजार हाट से होकर भगवा झंडा लगाकर के सभी सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनता लोगों के बीच जागरूकता फैलाये तत्पश्चात संध्या समय जागरूकता बैठक हुई। सोमवार की सुबह विशाल कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे जिसको लेकर विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई। कलश यात्रा के बाद महायज्ञ का पूजन पाठ शुभारंभ होगा। दोपहर दो बजे से बनारस के सुप्रसिद्ध कथावाचक मधुकर जी के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा शुभारंभ किया जाएगा जो सन्ध्या छह बजे तक चलेगा। उसके बाद रात्रि सात बजे से प्रत्येक दिन रासलीला की व्यवस्था है। यज्ञ में मनोरंजन के लिए झूला व अन्य खेल की व्यवस्था है। बैठक में मुख्य रूप से समिति के सभी सदस्य, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, नारायणपुर मुखिया अमित सिंह, मुखिया ओम प्रकाश राम, बिनोद सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, संजीव कुमार चौबे, डॉ दिलीप सिंह, मिंटू सिंह, शेखर सिंह, अमर सिंह, अरुण सिंह, डॉ रंजन सिंह, अभिषेक कुमार, साजन कुमार तिवारी, दिलीप सिंह, डॉ रंजय सिंह, शिला नाथ सिंह, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग