राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। उप विकास आयुक्त सारण अमित कुमार ने रविवार को मशरक प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की। मौके पर बीडीओ मो आसिफ,जीपीएस अशोक कुमार,बीएलओ अरूण कुमार पाठक,रजनीकांत राम समेत अन्य बीएलओ उपस्थित रहे। मौके पर उप विकास आयुक्त ने सभी बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की वही जिन बीएलओ का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं था या प्रपत्र 6,7,8,ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं किए थे उनको फटकार लगाई गयी।वही जो भी कार्य पेंडिंग हैं उसे 3 दिनों के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। वही बैठक में जो भी बीएलओ अनुपस्थित पाए गए उनसे शो कॉज करने का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग