राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान परसागढ़ बाजार से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि पुलिस को देखकर धंधेबाज कन्हैया चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस शराब मामले के फरार धंधेबाज कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। उधर रसूलपुर थाना के थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने गश्ती के दौरान सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से बलिया कोठी गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के फरार आरोपित शिव जतन राम को गिरफ्तार किया। इसी दौरान रसूलपुर थाने की पुलिस ने लौवारी मोड़ से एक नशेड़ी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार नशेड़ी सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के प्रिय दर्शनी गांव निवासी रामकुमार है। रामकुमार शराब के नशे में राहगीरों से दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग