राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर अनियंत्रित पिकअप ने फ्युचूनर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने दोनों ही गाड़ियों को अपने कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू कर दिया और आवागमन चालू कराया। मामला है कि पिक अप मुजफ्फरपुर से माल लोड कर सिवान जा रहा था। वहीं फ्यूचनर सवार सिवान से पटना की तरफ जा रहा था कि यदु मोड़ पर टक्कर हो गई। जिसमें दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों ही गाड़ियों में सवार बाल बाल बच गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग