राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। क्षेत्र के अलग -अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में परसागढ़ गांव के सिकन्दर कुमार, आशा देवी, कमल किशोर कुमार, भरहोपुर गांव के विशाल पांडेय, सत्यदेव पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, रामेश्वर पांडेय व योगिया गांव के भागवत राम शामिल है। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुष्मान कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार, विशाल पांडेय व सत्यदेव पांडेय को आवश्यक चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग