- एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से स्थानीय लोग उत्साहित
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के खाकी मठिया बाजार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र का उदघाटन किया गया।सीएसपी केंद्र का उदघाटन जिला पार्षद नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह एवं एसबीआई नगरा ब्रांच के शाखा प्रबंधक नंदलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।खाकी मठिया बाजार पर सीएसपी खुलने से स्थानीय लोग काफी उत्साहित दिखे।उपस्थित लोगों ने बताया कि उक्त बाजार पर सीएसपी नही होने से एसबीआई के ग्राहकों को लेन-देन सहित अन्य आवश्यक कार्यो के लिये 06-07 किलोमीटर दूर बनियापुर अथवा नगरा केंद्र पर जाना पड़ता था।जिससे ग्राहकों को आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती थी।मौके पर पूर्व जिलापार्षद प्रमोद सिंह पप्पू,स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद,सीएसपी संचालक राजकुमार प्रसाद,दीनानाथ राय, मोहन राय, विक्रमा प्रसाद,किशुन राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
फोटो (सीएसपी का उदघाटन करते अतिथि)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग