नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। रवि फसल के लिए कृषि विभाग से उठाव किया गया गेंहू का बीज खेतो में अंकुरित नही हुआ।जिससे किसानों में आक्रोस है।इस मामले में अमनौर हरनारायण पंचायत के विश्वम्भर गांव के अरविंद कुमार राम ने कृषि पदाधिकारी के पास लिखत शिकायत किया है।इनका आरोप है कि दस नवम्बर को प्रखण्ड मुख्यालय के ई किसान भवन के कृषि विभाग से रवि फसल के लिए दो पैकेट 80 किलोग्राम के गेहूँ के बीज का उठाव किया था।खेतो में नमी देख बढ़िया से जुताई कराकर दो बिग्घा खेतो में बीज का बुआई किया।बुआई किये हुए दो सप्ताह हो गया लेकिन खेतो में एक भी बीज अंकुरित नही दिख रहा है।खेतो में बुआई कराने पर जुताई करने खाद बीज मेहनत में हजारों रुपये खर्च हो गए है।लेकिन शिकायत करने पर कोई बिभाग द्वारा सुनवाई नही हो रही है।प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि बिहार राज्य बीज निगम से रवि फसल के बीज का उठाव कर प्रखण्ड के किसानों के बीच बितरण किया गया है।लगभग 428 क्यूंटल बीज किसानों के बीच बितरण किया गया है।कही से किसी किसान द्वारा शिकायत नही मिली है मात्र एक किसान से शिकायत मिली है।जांच के लिए कोडिनेटर अविनाश कुमार को भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग