- गांव में लोगो की रोने चित्कारने की आवाज से मातम छाया है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर के सीमावर्ती मढौरा थाना क्षेत्र के लाला पुर बाजार के निकट गांव के एक ही घर के तीन व्यक्तियों की मौत विषाक्त शराब पीने से हो गई। परिजन पहले दिन बीमारी के हवाला दिया वही दूसरे दिन जब दो व्यक्तियों की मौत हुई तो शराब पीने की बात स्वीकारी।मरने वालों में दो सगा भाई व भतीच शामिल है। पीड़ित परिजनों ने शराब का खाली पलोथिन दिखाते हुए कहा कि इसी पोलेथिन के शराब पिये थे। जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार को 22 वर्षीय बिक्की कुमार की मौत हुई, जबकि दूसरे दिन गुरुवार को 55 वर्षीय रमेश महतो व 60 वर्षीय यमुना महतो दोनों सखा भाई, व भतीजा है। की मौत बिशाक्त शराब के पीने से हो जाती है। इनके घर के लोगो ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि भतीजे की मौत के बाद रखे हुए शराब को इन्हने जांच किया कि देखे कोई जहर मिलाया था कि यह सही है, केवल शराब चखने में दूसरे दिन दोनों भाई की मौत हो जाती है। मुक्ति धाम के पास किनारे एक साथ दोनों भाई व पहले से भतीजा की चिता की राख देख सबके हृदय रो पड़ा।अभी कई लोग पीने की बात को छुपा रहे है। अमणौर सीओ मृत्युंजय कुमार, थाना अध्यक्ष सुजीत चौधरी गांव में कैम्प किये हुए है। मेडिकल टीम के साथ अधिकारी लोगों की पहचान कर अस्पताल भेज रहे है। पुलिस पदाधिकारी शराब माफियाओं के बिरुद्ध छापेमारी जारी रखी है पर कही भी शराब मिला नही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग