राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण सांसद ने लोकसभा में कहा कि बिहार मौतों का पर्यटन स्थल हो गया है। राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सांसद ने कहा कि निश्चय ही यह महागठबंधन सरकार की विफलता का परिणाम है। अगर शराबबंदी है तो राज्य सरकार को उसे मजबूती से लागू रखना चाहिए, वैसे भी विधि व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेवारी है और वह इसमें विफल साबित हो रही है। लोकसभा में पीठासीन अध्यक्ष को संबोधित कर संसद रूडी ने गुजरात का हवाला देते हुए कहा कि शराबबंदी वहां भी है मगर, वहां जहरीली शराब से मौतें नहीं होती। सदन के बाहर पत्रकारों से रूडी ने कहा की वह शोक संतप्त परिवार के साथ है और घायलों में समुचित इलाज के लिए सांसद कंट्रोल रूम सक्रिय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग