राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। मालगाड़ी की सीटी बजाने के बाद भी एक व्यक्ति ट्रेन के आगे चलता रहा। इस दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गय जिससे उसकी मौत हो गई। शव सोनपुर छपरा रेल सेक्शन के शीतलपुर व दिघवारा के मध्य डाउन लाइन पर देखे जाने के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने भी पहचान नहीं की। इस घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोनपुर के रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत व्यक्ति विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग