राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र में ज़हरीली शराब से हुई मौत को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान मशरक पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की। इस दौरान एक महिला उन्हें पकड़कर फुट-फूटकर रोने लगी। उसने अपने को दर्द बयां किया, जिसे सुनकर चिराग भावुक हो गए। वहीं, मशरक पहुंचकर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला।चिराग ने कहा था कि मशरक में लोगों की शराब से मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है। वहीं, उन्होंने सीएम से इस्तीफे की भी मांग की। मौत के लिए उन्होंने नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून ही इन्हें गद्दी से उतारेगा। गौरतलब है कि छपरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। जहरीली शराब पीने से अब तक 73 लोगों की जान जा चुकी है जबकि अब भी दर्जनों लोग जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। एक साथ इतने लोगों की मौत को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग