- कन्हौली मनोहर पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र तबरेज आलम को एकमा-चेतन छपरा पथ पर छित्रवलिया गांव के समीप गुरुवार को लगी थी गोली।
- इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम पटना में हुई मौत।
- मौत की सूचना मिलते ही मृतक के दरबाजे पर जुटी सैकड़ो लोगों की भीड़।
- परिजनों की चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन।
- स्थानीय कब्रिस्तान में शनिवार को युवक के शव को किया गया सुपुर्दे खाक।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत गुरुवार को कन्हौली मनोहर पंचायत के पूर्व मुखिया व मिसकारी टोला निवासी तैबुन खातून के पुत्र तबरेज आलम(42 वर्ष) की एकमा-चेतन छपरा ग्रामीण पथ पर छित्रवलिया गांव के समीप अपराधियो ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।जिनका इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम पटना में मौत हो गई।इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह चेतन छपरा चौक स्थित एनएच 331 को जाम कर आगजनी करते हुए अपराधियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी एवं मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे।हालांकि जल्द ही प्रशासन की सक्रियता एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करा लिया गया।जिससे लोगों को कोई खास परेशानी नही हुई।मालूम हो कि गत 09 दिसंबर को भी बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर पंचायत अंतर्गत गंजपर गांव निवासी व मछली व्यपारी धर्मेंद्र साह(30 वर्षीय)की मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर खुर्द मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
परिजनों की चीख पुकार से माहौल हुआ गमगीन।
युवक की मौत के बाद परिजनों की चीख पुकार से गांव सहित आस-पड़ोस का माहौल गमगीन हो गया।पत्नी,पुत्र,पुत्री सहित परिजनों के करुण विलाप से स्थानीय लोगों की भी आंखे नम हो गई।इस दौरान उपस्थित लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।स्थानीय लोगों ने बताया मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था।
हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति का था,मृत युवक।
आसपास के लोगों ने बताया कि मृत युवक काफी हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति का था।जो सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।जिससे समाज में अच्छी पैठ थी।उक्त युवक के व्यवहार के बदौलत ही उसकी मां मुखिया बनी थी।युवक के मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ दरबाजे पर उमड़ पड़ी।
शनिवार को किया गया मृत युवक को सुपुर्दे-खाक।
मृत युवक तबरेज आलम के शव को शनिवार को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।जहाँ जनाजे में दर्जनों लोग शामिल हुए।मौके पर समाजसेवी मो. इलताफ हुसैन,जिलापार्षद प्रतिनिधि प्रवेज आलम ,मुखिया प्रतिनिधि बीर बहादुर,जेडीयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, सद्दाब आलम मुन्नू, रविन्द्र कुमार राम,अकबर अली आदि उपस्थित थे।

फोटो(मृतक के दरबाजे पर जुटी भीड़)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग