राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। सारण में जहरीली शराब से हो रही मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई परिवार इस घटना में पीड़ित हुए हैं। सारण विकास मंच के संयोजक व वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह लगातार पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी मदद का प्रयास कर रहे हैं। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अटौली, महुली, डोईला, छपियां में पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसी घटना भयावह है। इतने लोगों की मौत की बात सोच कर ही मन सिहर जाता है। क्योंकि जितने लोगों की मौत हो चुकी है, उनका परिवार बेसहारा हुआ है। जबकि इन परिजनों का तो रत्ती भर दोष नहीं था। आगें उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए हम हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसमें सरकारी मदद की भी जरुरत है। बिना सरकारी मदद के इन बेसहारा परिवारों को सहारा मिलना संभव नहीं है। राज्य की जनता की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। कानूनी प्रावधानों से अलग इस विषय में सोचने की जरूरत है। क्योंकि दर्जनों बेसहारा परिवार की उम्मीद अब सरकार से ही है। उन्होंने कहा कि हमलोग माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस मामले में आत्मीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सहयोग का अनुरोध करते हैं। साथ ही सारण विकास मंच जितना संभव हो सकेगा पीड़ित परिवारों की मदद के लिए खड़ा रहेगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग