राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में आज 17 दिसम्बर, 2022 को वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी- गाजीपुर सिटी रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटकों यथा समपार फटक सं -20 Spl, 17 Spl, LC. no. 13S pl, LC. no. 09C एवं समपार फाटक सं- 03 Spl के निकट पड़ने वाले विद्यालयों में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर बच्चों संरक्षा ज्ञान दिया गया। उक्त नुक्कड़ नाटकों में स्कूली बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने, फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में रोचक नुक्कड़ नाटकों के मध्यम से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकार श्री विजय यादव तथा जूनियर इंजीनियर/ पी- वे/नन्दगंज श्री शिशिर सिंह आदि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों में सड़क मार्ग से जाकर नुक्कड़ नाटकों के मंचन में सहयोग किया गया। इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता हेतु 600 संरक्षा हैण्ड आउट्स का वितरण भी किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग