राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के राम जानकी पथ 227A पर देवरिया हनुमान मंदिर के पास बीते दिनों पहले बाइक सवार ने साइकिल सवार शिक्षक को टक्कर मार दी जिसमें घायल शिक्षक की इलाज के दौरान पटना रुबन हॉस्पिटल में रविवार को मौत हो गई ।मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी स्व नन्दकिशोर भगत के 50 वर्षीय पुत्र माधव भगत हैं । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव रविवार को मशरक थाने पर लाया गया जहां मशरक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा । बहरौली पंचायत के मुखिया पूर्व मुखिया प्रत्याशी राज अहमद उर्फ मुन्ना अहमद ने बताया कि देवरिया गांव निवासी माधव भगत शिक्षक बीते दिनों साइकिल से स्कूल से घर देवरिया लौट रहे थे इसी बीच देवरिया हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार ने जोड़दार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये ग्रामीणों ने इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां शिक्षक की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई वही मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री है।शिक्षक के भाभी चिंता देवी ने बताया कि प्राइवेट स्कूल और ट्यूशन पढाकर परिवार का भरण पोषण करता था पत्नी फुलमति देवी सहित परिवार में कोहराम मच गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग