राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सदर प्रखंड के नेवाजी टोला में राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा ट्रष्ट की देवी सीता माता की पुण्यतिथि ट्रष्ट के कार्यालय पर मनाई गई।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रियेश रंजन सिंह ने बताया कि सीता माता की इच्छा थी कि ट्रस्ट सामाजिक कार्यों को सही ढंग से करते रहे । उसी के बदौलत ट्रस्ट के द्वारा समय-समय पर फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाता है जहां सहाय एवं गरीबों के बीच नि :शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाता है एवं दवाइयां भी नि:शुल्क ही दी जाती है। इसके साथ ही गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए भी मदद की जाती है। इस अवसर पर प्रियेश रंजन सिंह, डॉक्टर सुनीता कुमारी, डॉ संदीप कुमार, सुशीला देवी, उषा कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग