राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र को इलाज का खर्च नहीं देने पर आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र बैजू बरहोगा गांव निवासी घायल दिनेश ठाकुर ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि पिछले आठ नवम्बर को सोनपुर जाने के क्रम में पचौड़र बाजार के पास गाड़ी चालक नागेंद्र कुमार शर्मा के लापरवाही से यूपी 17 टी 2877 से उनका व उनके पुत्र का दुर्घटना हो गया। स्थानीय लोग व गाड़ी के चालक के द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया तथा चालक ने आश्वासन दिया गया कि इलाज का पूरा खर्च दूंगा। दुर्घटना में उनके सात वर्षीय पुत्र का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है, जिसमें लगभग पांच लाख रुपये खर्च हो चुका है। अब चालक खर्च करने से मुकड़ रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग