- तापमान में आई गिरावट बढ़ी ठंड
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ठंड के बीच कुहासा बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है। बुधवार को कुहासे का आलम ये रहा कि सुबह 11 बजे तक पांच मीटर दूरी तक भी देखना मुश्किल हो गया। इस दौरान सड़को पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इधर तापमान में भी आई गिरावट से लोग 10 बजे के बाद तक आग के पास चिपके रहे।हालांकि दोपहर में सूरज का दीदार होने से थोड़ी राहत जरूर मिली। मौसम बिभाग की माने तो अगले तीन चार दिनों में तापमान में अभी 03-04 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। साथ ही कोहरे का प्रभाव भी बढ़ेगा। इधर देर सुबह तक घने कुहासे को देखते हुए वाहन चालकों में सड़क दुर्घटना को लेकर भय व्याप्त है।धुंध और कोहरे के बिच वाहन चलना वाहन चालको के लिये मुसीबत बन गया है। वही यात्रियो में भी दुर्घटना को लेकर भय बना रहता है। हालाँकि कई वाहन स्वामियों द्वारा कोहरे को देखते हुए वाहनों में फॉग लाईट लगाई जा रही है।ताकि कुछ राहत मिल सके। मगर घने कोहरे की वजह से फॉग लाईट भी बेअसर दिख रहा है।
फोटो(कुहासे की बिच एनएच 331 पर बनियापुर बाजार के समीप रेंगते वाहन)।


More Stories
दरियापुर के बजहियाँ पंचायत में योजनाओं के कार्यान्वयन में घोर अनियमितता को ले मुखिया, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश
अनियंत्रित ट्रक ने बीडीसी पति सह प्रतिनिधि को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-पटना रोड को किया घंटों जाम
प्रखंडों के लिए रवाना किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जागरुकता रथ