राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 32 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एकता पुलिस ने सेन्दुवार गांव से गीता देवी को 10 लीटर, छित्रवलिया गांव से करीमन मांझी को 10 लीटर व गंजपर गांव से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि पुलिस को देखकर कारोबारी फरार हो गया। जबकि पुलिस ने परसागढ़ गांव से शराब कांड के फरार कारोबारी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया है। उधर रसूलपुर थाना क्षेत्र के बेनौत गांव से पुलिस ने शराब बरामद मामले में एक फरार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब बरामद किया था। पुलिस को देखकर मनोज चौधरी मौके से फरार हो गया था। मंगलवार की देर रात्रि पुलिस ने छापेमारी कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने कारोबारी पर कारवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग