राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के रामघाट पश्चिम टोला गांव निवासी युवक की सड़क दुघर्टना में घायल हालत में इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में गुरुवार को मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पश्चिम टोला रामघाट गांव निवासी मोहन मांझी का 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार पासवान के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीते दिनों पहले साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उसकी इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गई।देर शाम मृतक का शव घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद पत्नी रेणु देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग