- वॉलीबॉल में माधोपुर व कबड्डी में नारायणपुर की टीम ने विजयी
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के मध्य विद्यालय शाहनेवाजपुर के बगल में नेहरू युवा केन्द्र आरसीसी युवा मंडल देवरिया के द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरसीसी युवा मंडल के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन वॉलीबॉल व कबड्डी का आयोजन किया गया था। वॉलीबॉल में पोखरेड़ा बनाम माधोपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। जिस दौरान माधोपुर की टीम ने 2/1 से पोखरेड़ा को पराजित किया। जबकि कबड्डी में नारायणपुर और पचभिण्डा के बीच खेला गया। नारायणपुर की टीम ने पचभिण्डा को 2/1 से पराजित किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सुदीश कुमार व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटन ने शील्डकप प्रदान किया। मौके पर एनवाईसी रवि रंजन कुमार मांझी, सोनू कुमार सिंह, डॉ. मेवालाल सहनी, उपप्रमुख प्रतिनिधि पिंटू कुमार, शशि कुमार समेत अन्य समाजसेवी व खेलाड़ी उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग