संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ग्राहकों के विश्वास के बदौलत ही कोई कंपनी एवं प्रतिष्ठान ऊंची मुकाम हासिल करता है। ऐसे में ग्राहकों को सर्बोपरी मान कंपनी द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ उचित मूल्य और सबसे तेज सर्विस प्रदान करने के लिये कम्पनी के सभी कर्मी और डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिबद्ध है। उक्त बातें एसएफ सोनीक बैटरीज के बिहार मैनेजर जैराज ने शुक्रवार को छपरा शहर के होटल मयूर में आयोजित डीलर मीटिंग को संबोधित करते हुए कही। छपरा के ऑथोराइज्ड डीलर एस. के इंटरप्राइजेज के सतीश कुमार ने बताया कि एसएफ सोनी पहली ऐसी कंपनी है, जो सेल्स और सर्विस दोनों सेवाएं अपने डिस्ट्रीब्यूटर को एक साथ प्रदान करती है। जिससे ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलती है। फलस्वरूप ग्राहकों द्वारा उत्पाद को लेकर किसी भी प्रकार का क्लेम करने पर डीलर के पास से ही उनकी समस्या का त्वरित निष्पादन कर दिया जाता है। मौके पर बिक्री मैनेजर श्याम मिश्रा, सर्विस मैनेजर अतुल जी,पूर्वी भारत के मार्केटिंग मैनेजर सुमीत तिवारी ने भी बैटरी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई।
फ़ोटो(मीटिंग में उपस्थित डीलर एवं बिहार प्रबंधक )।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग