राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने शनिवार को आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की है।नगर पंचायत चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर सोहन महतो और उप मुख्य पार्षद पद पर नमिता कुमारी का दो डीजे व वाहन को जब्त किया गया है। दोनों प्रत्याशी के विरुद्ध मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मशरक नगर पंचायत के दो अलग-अलग जगहों से दो प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार रैली से दो डीजे व दो वाहन को मशरक पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने दो प्रत्याशीयों के चुनाव प्रचार में बड़ा डीजे गाड़ी पर बांधकर प्रचार कर रहे थे। जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग