राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में दो बतख को जहर खिलाकर मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज प्राथमिकी में शनिवार को चांद कुदरिया गांव निवासी हसीना खातुन पति मोहम्मद जहीर ने बताया कि उसके पड़ोसी कलामुददीन मियां समेत 4 लोग दबंग प्रवृति के लोग हैं मुझे गरीब समझ हमेशा गाली गलौज और मारपीट करते हैं सभी मेरी बकरी और बतख को जहर खिलाकर मारने की धमकीं देते है इन्हीं लोगों के द्वारा जहर खिलाकर मेरी दो बतख को मार दिया गया। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग