- दोनों पक्षों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी।
- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का है।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का है।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी सुशीला देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें पड़ोसी कृष्णा शर्मा,मुन्ना शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर स्वयं और परिवार के अन्य सदस्यों को जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी कृष्णा शर्मा ने दर्ज कराई है।जिसमें सुदामा शर्मा,राजू शर्मा,पूनम कुमारी,मंजू देवी सहित पांच लोगों को नामजद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग