संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दरबाजे पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक को चोरों ने चुरा लिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया का है।पीड़ित अजय कुमार साह ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा अज्ञात को आरोपित किया है।दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात्रि बाइक को बरामदे में लगाकर सोने चला गया।शनिवार की सुबह नींद खुलने पर देखा कि बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी।जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।प्राप्त शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग