राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी 29 दिसंबर को पंचायत समिति की सामान्य बैठक होगी। जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया गण समेत सभी प्रखण्ड स्तरीय विभागीय पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें 15 वीं वित्त आयोग के टाइड व अनटाइड मद से ली जाने वाली योजनाओं पर विचार-विमर्श, स्थायी समिति का गठन, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। यह जानकारी मांझी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग